हमेशा से ही समाज में पुरुषों को महिलाओं से आगे माना जाता रहा है। महिलाओं को दुनिया के हर देश में हर क्षेत्र में बस दबाया ही गया है। लेकिन जैसे जैसे समय बदलता गया, वैसे वैसे महिलाओं को लेकर दुनिया के लोगों का नज़रिया बदलता गया और उनकी स्थिति मजबूत होती गयी और आज दुनिया में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से भी बढ़कर तरक्की कर रहीं हैं। आपको बता दें दुनिया भर में टेक के शीर्ष पदों पर 50 प्रतिशत भी महिलाएं नहीं हैं। ऐसे में शेरिल सैंडबर्ग सभी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

फेसबुक की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) शेरिल सैंडबर्ग का नाम मार्क जकरबर्ग के बाद आता है। 2012 में टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे ताकतवर लोगों में शुमार किया था। फार्च्यून और फोर्ब्स जैसी मैगजीन्स ने भी उन्हें दुनिया के प्रभालशाली लोगों में शुमार किया है।

1 2
No more articles