हम अपने दोस्तों के साथ अक्सर कभी न कभी किसी न किसी बात पर शर्त लगा ही लेते हैं। लेकिन हम जो खबर आपको बताने जा रहे हैं, उस खबर को जानकर आपको थोड़ा आश्चर्य जरूर होगा। एक लड़की ने एक ऐसी शर्त लगा ली जिसका अंजाम उसको खुद मालूम नहीं था। 20 साल की केल्सी हॉल क्रिसमस की तैयारियों को लेकर कुछ ज्यादा ही खुश हो गईं और इंटरनेट पर क्रिसमस ट्री जैसी ड्रेस पहन कर एक शर्त लगा डाली। उन्होंने ट्विट्टर पर अपनी एक तस्वीर डालते हुए लिखा कि अगर इसे 1,000 रिट्वीट मिल गए तो वो ये कपड़े अगले सेमेस्टर तक पहनेंगी। शर्त में कोई बुराई नहीं है, लेकिन उनके कपड़ों में जरूर है।

क्रिसमस ट्री पहन कर जाएंगी रोज कॉलेज केल्सी ने क्रिसमस ट्री की कॉस्ट्यूम में तस्वीर डाली थी। उनके इस चैलेंज को ट्विटर यूजर्स भला कैसे बेकार जाने देते। यूजर्स ने इस ट्वीट को इतना रिट्वीट किया कि जल्द ही इसने 1,000 का आंकड़ा पार कर लिया। इस ट्वीट को ज्यादा से ज्यादा रिट्वीट मिले इसके लिए खुद ट्विटर भी इसमें कूद गया। केल्सी को अपने इस ट्वीट पर काफी अफसोस हो रहा है और उन्होंने साफ लिखा कि वो ऐसा नहीं करना चाहतीं लेकिन अब पछताने से कुछ होने वाला नहीं हैं। केल्सी अब रोजाना इसी ड्रेस को पहन कर कॉलेज जा रही हैं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘बारिश होने वाली है और ये कपड़े बेकार हो रहे हैं।’ उन्हें इस ड्रेस को पहन कर बर्फ पर भी चलना पड़ा। कॉलेज में वो आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। कई बच्चे उनके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं और कई ने तो वीडियो भी बना लिया है। इसीलिए आप भी कभी ऐसी शर्त मत लगा लेना जिससे लेने के देने पड़ जाए।

 

 

No more articles