किसी भी रिलेशन्शिप में सबसे ज़रूरी है विश्वास। क्योंकि विश्वास की बुनियाद पर ही कोई भी रिश्ता खड़ा होता है। लेकिन आजकल प्यार में धोखा मिलना हर लड़के और लड़की के लिए आम हो गया है। हद तो तब हो जाती है जब आपका रिलेशन काफी लंबा हो और आपको सालों बाद पता चलता है कि आपका पार्टनर आपके साथ गेम खेल रहा है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का लड़की पार्क में बैठ के प्यार के दो पल बिता रहे हैं। तभी अचानक होती है एंट्री उस लड़के की दूसरी गर्ल फ्रेंड की और उसके बाद जो उस लड़के का हाल होता है वो आप खुद इस वीडियो में ही देख लीजिये।

लड़की को देख कर लड़का भी हैरान रह जाता है कि आखिर कब वह उसकी गर्लफ्रेंड बनी। हालांकि यह वीडियो महज़ एक मज़ाक के तौर पर बनाई गयी है। जिसे सोशल मीडिया पर गैग बास्केट नाम के एक चैनल ने अपलोड किया है। वीडियो के अंत में लड़की जब इस बात का खुलासा करती है कि यह एक प्रैंक वीडियो है तो लड़के और लड़की के रिएक्शन वाकई देखने लायक होते हैं।

No more articles