यह मामला बिहार के गया का है। जहा विधवा भाभी से जबरन शादी कराए जाने पर 15 साल के लड़के ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जिस लडके ने आत्महत्या की है उसका नाम महादेव दास बताया जा रहा है।

महादेव दास के बड़े भाई की मौत हो गई थी। जिसके बाद घर वालों ने उसकी शादी 25 साल की रूबी देवी से करवा दी जो उसकी भाभी थी। मृतक के पिता के मुताबिक, रुबी के घरवाले यह कहते थे कि अपने छोटे बेटे की शादी रूबी से करवा दो।इस बात को लेकर वह लगातार दबाव बना रहे थे।इसी दबाव के चलते उन्होने अपने छोटे लड़के की शादी 10 साल बड़ी रूबी से करवा दी।लडका आखिर तक मना करता रहा, लेकिन उसके घर वाले नहीं मानें।

बताया जा रहा है कि शादी की रस्मों के बाद ही लड़का लापता हो गया था। जब घरवालों ने खोजबीन की तो उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली।इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आत्महत्या का मामला दर्ज किया।

 

 

 

No more articles