मार्क के अनुसार वह फेसबुक के लिए कोई सीओओ नहीं तलाश रहे थे। लेकिन शेरिल से मिलने के बाद उन्हें लगी कि वह फेसबुक के लिए एकदम सही हैं। 2008 में फेसबुक ने ऐलान किया कि वह गूगल की शेरिल को  अपनी कंपनी का सीओओ बना रही है। शेरिल पिछले आठ सालों से फेसबुक से जुड़ी हैं। उनके कंपनी से जुड़ने के बाद फेसबुक को बेहिसाब मुनाफा हुआ है और वह कंपनी को नई ऊंचाई पर लेकर गई हैं।

2015 में फेसबुक को सबसे अधिक फायदा हुआ था। इस साल कंपनी ने करीब 3.7 बिलियन डालर यानी करीब 25 हजार करोड़ रुपयों का कारोबार किया था। यह सब शेरिल की मेहनत का ही नतीजा था। शेरिल फेसबुक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होने वाली पहली महिला भी हैं।

1 2
No more articles