इस औरत ने की भूत से शादी , हुए 5 बच्चें। जी हां , यह जानकर हर कोई हैरान है कि आखिरकार इस औरत ने भूत से शादी कैसे की। आपको बता दें , यह घटना काल्पनिक नहीं बल्कि वास्तविक जीवन पर आधारित है। यह घटना नॉर्दन आयरलैंड के डाउनपैट्रिक शहर की है। जहां 45 वर्षीय अमांडा टीग ने एक भूत से शादी की है। दोनों के बीच पहले दोस्ती से हुई और फिर शादी। आइए जानते हैं, क्या है अमांडा की लव स्टोरी….

 

Metro  की खबर के अनुसार , अमांडा बताती है – ”करीब 300 साल पहले मेरे पति जैक की मौत हो गई थी। जो एक हाईटियन समुद्री लुटेरा था। मैंने कभी उन्हें देखा नहीं, लेकिन जैक बताते है कि वो डार्क हैं। अपराध होने के कारण उन्हें 1700 के दौरान मौत की सजा सुना दी गई थी।

आपको बता दें, अमांडा के पूर्व पति से 5 बच्चे भी है। लेकिन उन्हें वो एहसास नहीं होता जो उन्हें जैक से मिलता है। वो बताती है – ”मैं जैक के साथ डेट पर जाती हूं, हमारी बीच में कहा सुनी भी होती हैं। हम साथ में क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करते हैं।”  अमांडा ने बताया – ”जैक ने कभी अपने जीवनकाल में शादी नहीं की। वो एक शक्तिशाली आत्मा है। ” जैक के प्रपोज करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

दोनों ने फिर धूमधाम से शादी करने का फैसला किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वे एक काले झंडे के साथ दिखाई दे रही है।

No more articles