नाबालिग ब्वॉयफ्रेंड के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका और उसकी सहेली

नाबालिग ब्वॉयफ्रेंड के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका

नाबालिग ब्वॉयफ्रेंड के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका और उसकी सहेली, आज हम आपको एक ऐसी प्रेमिका के बारे में बताने जा रहे है जिसकी प्रेम कहानी सुनकर आप भी कुछ सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। झारखंड के बरवाअड्‌डा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक लड़की अपनी सहेली के साथ अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर के बाहर धरने पर बैठ गई।

दरअसल, लड़के से उसकी जान-पहचान फेसबुक से हुई और कुछ मुलाकातों के बाद प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। लड़की उसके घर पहुंची तो वो भाग निकला। लड़की के अनुसार संतोष ने उससे शादी करने का वादा तक किया था लेकिन अब वो मुकर गया।

लड़की कानपुर से अपने प्रेमी के घर आकर शादी की जिद पर धरने पर बैठ गई, उसके साथ एक सहेली भी है। लड़की के अनुसार वो कानपुर में रहकर मेडिकल की तैयारी करती है। वहीं, उसका ब्वॉयफ्रेंड संतोष वर्धमान में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।

1 2
No more articles