इस नए साल में धनु का शनि लायेगा नई उम्मीद

इस नए साल में धनु का शनि लायेगा नई उम्मीद

इस नए साल में धनु का शनि लायेगा नई उम्मीद । नया साल आने वाला है हर कोई पुराने साल को भूला कर कुछ नया करने की सोच रहें होगे। बता दें कि, 26 जनवरी 2017 से शनि महाराज धनु राशि मे प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही शनि महाराज वृश्चिक राशि छोड़ देंगे। आपको बता दें कि, पिछले ढाई वर्ष से शनि महाराज चंद्र की नीच राशि मे थे जिसके कारण पिछले ढाई वर्ष मे सभी के कामकाज मन के प्रतिकूल रहे।

जो भी ग्रह किसी भी नीच राशि या उच राशि से भ्रमण करता है उस ग्रह पर राशि की नीचता और ऊचता का प्रभाव अवश्य पड़ता है। शनि चंद्र की नीच राशि वृश्चिक मे होने के कारण सभी काम काज मे विपरीत प्रभाव पड़ा।

*अब शनि महाराज धनु राशि मे प्रवेश करेंगे यह राशि देव गुरु की मूल त्रिकोण राशि तथा केतु की उच राशि है, गुरु ग्रह अर्थ, धन ,ज्ञान व शिक्षा के कारक है इसलिए धनु राशि मे गुरु के आने से अर्थ व्यवस्था सुधरेगी, शिक्षा मे सुधार होगा, दिव्य व विलक्षण कार्य होंगे।

*केतु की उच राशि धनु है इसलिए धनु राशि मे शनि के आने से कामकाज, उद्योग धंधों मे क्रांतिकारी परिवर्तन होंगे।

*धातुओं की कीमतों मे वृध्दि होगी।

*धार्मिक क्षेत्र मे कोई विशेष कार्य होगा।

1 2 3 4 5
No more articles