‘धोनी’ को हत्या के केस के मामले मे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे की धोनी पर दिल्ली कैंट इलाके में 2016 में एक मर्डर करने का आरोप है। जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस की दबिस भी लगातार बढ रही थी। अंत में उसे द्वारका से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया ।

द्वारका के DCP शिबेश सिंह के अनुसार विजय उर्फ धोनी ने 2011 तक  लगातार क्रिकेट खेली और अपने बड़े बालों की वजह से क्र‍िकेट क्षेत्र में धोनी के नाम से फेमस हो गया। हालांकि उसकी आर्थ‍िक स्थिति ठीक नहीं थी और जब उसके बार बार प्रयास करने के बाद भी वह दिल्ली की टीम में शामिल नहीं हो सका तो आखिर में बौखलाकर उसने गौरव झरेडा का गैंग ज्वाइन कर लिया था।

आपको बता दे की विजय और उसके बडे भाई विशाल दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 17 जुलाई 2016 को एक व्यक्ति की लोहे के रॉड और बैट से हत्या कर दी थी। जिसके बाद से दोनों पिछले एक साल से फरार चल रहे थे।

No more articles