अगर आप के पास है एंड्रायड फोन तो हो जाएं सावधान, एंड्रायड पर वायरस अटैक, करोड़ों प्रभावित , भले ही एंड्रायड को ज्यादा सुरक्षित किए जाने के दावे किए गए हों लेकिन इसके प्ले स्टोर में एक वायरस का हमला हुआ है। यह वायरस प्ले स्टोर की 800 से ज्यादा ऐप्स में लगा हुआ है और आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकता है। वैश्विक साइबर सुरक्षा कंपनी ट्रेंड माइक्रो ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने गूगल प्ले स्टोर के 800 से अधिक एप्स में ट्रोजन एंड्रायड मैलवेयर ‘जेवियर’ की पहचान की है। इन ऐप्स को यूजर्स द्वारा कई बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह वायरस यूजर की डिवाइस में अटैक कर उसकी सारी जानकारियों को चुराता है। यह वायरस यूजर के मोबाईल में आ जाए तो वह यूजर की कौन से जानकारी चुरा रहा है ये बताना बहुत मश्किल है।

कुछ समय पहले ही, Judy नाम के वायरस की चपेट में करीब 3 करोड़ से ज्यादा यूजर्स प्रभावित हुए थे। यह दावा चेक प्वाइंट नाम की एक रिसर्च फर्म ने किया था। इस कंपनी ने गूगल प्ले स्टोर पर 41 प्रभावित ऐप्स को पहचान कर गूगल को अलर्ट कर दिया है। चेक प्वाइंट ने इस मालवेयर को ऑटो क्लिकिंग एडवेयर बताया है। इस जानकारी के बाद गूगल ने इसे प्ले स्टोर से रिमूव करना शुरु कर दिया है। यही नहीं, रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि इसकी डाउनलोड संख्या 40 लाख से बढ़कर 1.8 करोड़ तक पहुंच गई थी।

ट्रेंड माइक्रो ने एक बयान में कहा, “इस मालवेयर से प्रभावित ऐप में यूटिलिटी ऐप से लेकर फोटो ऐप, वॉलपेपर ऐप और रिंगटोन चेंजर ऐप तक शामिल हैं। हम इस प्रकार के खतरों से यूजर को बचाने के लिए मोबाइल सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराते हैं|” ट्रेंड माइक्रो के कंट्री मैनेजर नीलेश जैन का कहना है, “जेवियर जैसे बेहद तेज मालवेयर से बचने का सबसे आसान तरीका यही है कि किसी अनजाने सोर्स से ऐप्स को डाउनलोड या इंस्टाल न करें, चाहे वह गूगल प्ले स्टोर से ही क्यों ना हो।”

No more articles