शादीशुदा महिला के घर में युवक जबरन घुसा, दो दोनों तक करता रहा हैवानियत, पंजाब के बठिंडा में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। यहां अपने पति से विवाद के चलते अलग रह रही महिला के घर में एक युवक घुसा और दो दिनों तक दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। मामला अदालत में है। इसके कारण वह पति से अलग रह रही है। वह गुरु गोबिंद सिंह नगर में किराये के मकान पर रह रही है। 30 मार्च को नई बस्ती निवासी भरत कुमार उर्फ सन्नी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया।

महिला के बताया वह गुरु गोबिंद सिंह नगर में किराये के मकान पर रह रही है। 30 मार्च को नई बस्ती निवासी भरत कुमार उर्फ सन्नी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। उसने जैसे ही दरवाजा खोला सन्नी ने उसे पकड़ लिया और अंदर से जबरन दरवाजा लगा दिया। इसके बाद वह उससे अश्लील हरकतें करने लगा। उसके विरोध करने के बाद भी वह माना नहीं और उसने जबरन उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसने महिला से दुष्कर्म किया।

महिला ने आगे बताया कि सन्नी ने उसे दो दिन तक कमरे में ही बंधक बनाए रखा और उसने कई बार उसे हवस का शिकार बनाया। महिला ने अब मामले की शिकायत पुलिस में की है। थाना थर्मल पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर नई बस्ती युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

No more articles