अच्छी नौकरी का झांसा देकर लड़की को ले गया एकांत में और कर दिया बलात्कार , नामी इंश्योरेंस कंपनी की कर्मचारी को स्कूल में नौकरी दिलाने के बहाने रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोहना के एक ट्रांसपोर्टर ने महिला को इंटरव्यू के बहाने बुलाया और दमदमा झील के करीब ले गया। यहां कार में महिला से रेप किया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को नामजद कर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

आरोप है कि यहां सुनसान जगह ले जाकर उसने महिला से कार में रेप किया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को राजीव चौक पर छोड़ दिया। डीसीपी साउथ अशोक बख्शी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रांसपोर्टर पर रेप व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।

राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली 29 वर्षीय पीड़िता एक इंश्योरेंस कंपनी में इग्जेक्युटिव है। कुछ समय पहले उसने सोहना के ट्रांसपोर्टर अमित तायल की 10 गाड़ियों का इंश्योरेंस करवाया था। इसके बाद उनकी जान पहचान हो गई। दोनों मोबाइल पर बातें करने लगे। महिला का कहना है कि अमित ने उसे नामी स्कूल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। रविवार सुबह उसने इंटरव्यू के बहाने महिला को सोहना बुलाया। यहां से वह उसे अपनी स्विफ्ट में साथ ले गया। अमित ने बताया कि इंटरव्यू लेने वाला दमदमा लेक पर है। दोनों को वहीं जाना होगा।

No more articles