युवती का बलात्कार कर बनाया था MMS। पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी बलात्कार की घटना रुकने का नाम नही ले रही है। मामला हरियाणा के जींद का है। महिला थाना पुलिस ने शिव कालोनी में लगभग सवा दो साल पहले युवती के साथ दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो खींचने, वीडियों बनाने के मामले में एक युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ मई 2014 को वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान गांव मुंढाल भिवानी निवासी सुनील उर्फ बंटी उसके मकान में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो भी बनाई।

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles