पति कहता था कि या तो अपना जिस्म बेचो, पैसे कमाओ नहीं तो मैं कर दूंगा… , नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक महिला ने अपने पति पर उससे जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

जब एक बेटा हो गया, तो उसे जान से मारने की धमकी देकर देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता रहा। किसी तरह पीड़िता ने हिम्मत कर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस महिला के पति की तलाश में जुटी है।

पीड़िता अपने पति और बेटे के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है। करीब चार साल पहले दोनों की शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया। अपने सगे मामा और भांजे तक से रुपये लेकर उससे जिस्मफरोशी कराई।

No more articles