महिला बहस कर रही थी, इस पर गुस्साए दो लोगों ने उसे पटक कर किया गैंगरेप , लोनार थाना क्षेत्र के बरसोहिया गांव की महिला ने गांव के दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला को जिला महिला अस्पताल भेजा, लेकिन मेडिकल नहीं हो पाया था।

पंपिंग सेट  करने पर महिला ने उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला चारा काटने लगी। उसका आरोप है कि इस दौरान प्रमोद ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने मंगलवार को थाने जाकर तहरीर दी।

आरोपी के पिता सतीश का कहना है कि रास्ते से निकलते समय पंपिंग सेट महिला के खेत में गिर गया था। इससे वह विवाद करने लगी थी। उन्होंने बताया कि महिला का देवर प्रधानी का चुनाव लड़ा था। हम लोगों ने उसका समर्थन नहीं किया था।

लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला मंगलवार को लोनार कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि शनिवार को वह खेत पर चारा काटने गई थी। उसके खेत में खड़ी फसल से सतीश सिंह के पुत्र मनोज और प्रमोद पंपिंगसेट लेकर जा रहे थे।

इससे महिला के परिवार के लोग रंजिश मानते हैं। इसी रंजिश में झूठा आरोप लगाया जा रह है। कोतवाली प्रभारी एके राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पीड़ित को जिला महिला अस्पताल भेजा गया था लेकिन मंगलवार को मेडिकल नहीं हो पाया। बुधवार को उसका मेडिकल कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

No more articles