देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून होने के बाद भी महिलाओं के साथ हो रही घाटनाएं कम नहीं हो रही हैं। देश के तो छोड़िए, देश में रहने वाली विदेशी महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। हाल ही में राजधानी दिल्ली में एक अफगानी लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की लड़की ने जब इसका विरोध किया तो उसे पीटा भी गया। इतने से भी जब पेट नहीं भरा तो उन लड़कों ने लड़की की आपत्ति जनक वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निज़ामुद्दीन में रहने वाली अफगान मूल की लड़की के परिजनों ने एक अफगान मूल के ही लड़के पर उनकी बेटी की दोस्ती के नाम पर उसकी अश्लील क्लिप बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की की उम्र 15 साल है और वह निज़ामुद्दीन में ही अपने परिवार के साथ रहती है।  लड़की की मां एक अस्पताल में ट्रांस्लेटर का काम करती है।

1 2
No more articles