रात को घर में शादी का माहौल, पूरा घर रौशनी से नहाया हुआ था। दुल्हन रुखसत होने के लिए गाड़ी में बैठी और फिर क्या था कुछ ही देर में गाड़ी से उतरकर दुल्हन ने रुखसत होने से माना कर दिया। मामला है बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा  का जहां  एक बारात घर में बुधवार रात में निकाह हुआ और सुबह होते-होते तलाक हो गया। लड़की के परिजनों ने पूछा तो जो लड़की ने बताया उसे सुनकर सब के होश उड़ गए। गाड़ी में बैठते ही लड़की को उसके ससुरालियों ने कम दहेज के ताने देने शुरू कर दिये थे। जिससे आहत होकर लड़की ने विदा ना होने का फैसला दिया और गाड़ी से उतार कर वापस मंडप में चली गयी।

गौरतलब है कि मुंशीपुरवा में रहने वाली युवती का निकाह इलाहाबाद के सिकंदरा के अस्तकीम अहमद के साथ तय हुआ था। बुधवार को बारात मुंशीपुरवा बारात घर पहुंची। माहौल खूब धूम धाम भरा था और निकाह की रस्म चल रही थी। गुरुवार सुबह विदाई के वक्त दूल्हा दहेज में कार या फिर महंगी बाइक न मिलने पर उखड़ गया।

1 2
No more articles