दस करोड़ साल पहले सांप इंसानों की तरह दौड़ते थे! अमेरिका में लॉरेंस बर्कले नेशनल प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने ऐसा दावा किया है। प्रयोगशाला के एक्सेल विसेल और उनकी टीम का शोध इस बारे में “सेल” जर्नल में छपा है। इसमें कहा गया है कि सांपों के डीएनए की संरचना में क्षमता वाला वह हिस्सा ही धीरे-धीरे गायब हो गया जो हाथ-पैरों के विकास में मदद करता। विसेल के मुताबिक, “डीएनए का यह क्रम सांपों में टूट गया।”

करीब दस करोड़ साल पहले सांपों को भी हाथ-पैर होते थे। जैविक संरचनाओं में बदलाव के कारण ये धीरे-धीरे गायब हो गए।  दरअसल चूहों में सांपों के डीएनए डाले गए। देखा गया कि इनके जितने छोटे पैर होते हैं, उनसे भी छोटे पैर निकले। विसेल का कहना है कि जैविक विकास के क्रम में सांपों में हाथ-पैर बढ़ने देने की विशेषता वाले जीन संभवतः गायब होते गए। इसीलिए रेंगने वाले कुछ अन्य जंतुओं की तरह उनमें पैर नहीं होते।

1 2
No more articles