चूहों पर आदमी की डीएनए विशेषताओं वाले प्रयोग भी किए गए। आदमी का जीन समूह डाले जाने पर भी चूहों में सामान्य ढंग से पैर निकले। मछलियों के जीन समूह का भी चूहों पर प्रयोग किया गया। मछलियों में गलफड़े होते हैं और उनकी जैविक संरचना पैर विकसित होने से अलग है। लेकिन इस प्रयोग के दौरान भी चूहों में पैर सामान्य ढंग से विकसित हुए।

अजगर जैसे सांपों में पैर तो होते हैं लेकिन वे अल्पविकसित होते हैं। छोटे पैरों वाली उनकी हड्डियां उनकी मांसपेशियां में दब गई हैं। नाग और करैत जैसे सांपों में यह भी नहीं होता। वैज्ञानिकों ने विभिन्न सांपों में डीएनए के क्रम को भी समझा और चूहों पर अलग-अलग प्रयोग कर इस नतीजे पर पहुंचे।

 

 

1 2
No more articles