भैंस के शक्ल वाली मछली से फैली सनसनी!

भैंस के शक्ल वाली मछली से फैली सनसनी!

भैंस के शक्ल वाली मछली से फैली सनसनी! आपने कई तरह की मछलियां देखी होंगी, लेकिन एक जगह एक ऐसी मछली हाथ लगी जिसके बारे में कोई सोच भी नही सकता। दरअसल राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में तलाब की सफाई के दौरान एक अनोखी मछली हाथ लगी। इस मछली की खासियत यह है कि इसका सिर दिखने में भैंस के सिर की तरह है। जी हां चौंक गए ना आप भी।

सोनडी गांव के पास स्थित तालाब में जब सभी लोग मिलकर सफाई कर रहे थे। तब वहां पर पास में ही कुछ लड़के जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। तभी जाल में से उन्हें यह अदभुत मछली पकड़ में आई। मछली के आगे मुहं पर छोटे-छोटे सींग भी लगे हुए थे। इस पर सभी लोग उनकी तरफ भाग कर गए। इसके बाद उन्होंने उस मछली को तुरंत पानी में डाला, लेकिन वह मर चुकी थी। उन्होंने फोन कर पशु पालन विभाग के कर्मचारियों को भी बुलाया और इस अद्भुत मछली के होने की जानकारी दी।

1 2
No more articles