आज तक आपने यही पढ़ा और सुना होगा कि सांप अंडें देता है, जिसके अंदर से बच्चे निकलते हैं। लेकिन कई सांपों की प्रजातियां ऐसी भी हैं जो सीधे बच्चे को जन्म देती हैं।

आज कल यूट्यूब पर एक ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें सांप ने एक साथ कई बच्चों को जन्म दिया, जिसको देखकर हर कोई अचरज में पड़ गया है। लेकिन आपको बता दें कि भारत में ऐसे कई सांप पाए जाए हैं जो विविपेरस होते हैं। यानी स्तनधारी जीवों की तरह बच्चे को जन्म देते हैं।

अजगर, धामन आदि प्रजाति के सांप अंडे देते हैं जबकि रसल, घोणस, हरा लता सांप, समुद्री सांप आदि शिशु को जन्म देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार विश्वभर में मौजूद सांपों की तमाम प्रजातियों में से 70 फीसदी अंडे देती है, वहीं केवल 30 फीसदी प्रजातियां बच्चे पैदा करते हैं। फिलहाल ये वीडियों देखकर कई लोग अचरज में पड़ गए हैं।

आप भी देखिए कैसे एक सांप ने एक साथ कई बच्चों को जन्म दिया।

No more articles