अचानक बढ़ने लगा है इस बच्चे क आधा चेहरा जिसको देखकर हर कोई हैरान है और हो भी क्यों ना इस बीमारी का कोई भी इलाज संभव नही हैं।

तीन साल के इस मासूम के शरीर और दिमाग का दाहिना हिस्सा तेजी से बढ़ रहा है। इसे जो बीमारी है वो 200 लोगों में से एक को होता है। लेकिन इस बीमारी की वजह से जो शारीरिक बदलाव आ रहे हैं, वो 10 लाख लोगों में से एक को होता है। इस बच्चे का नाम है विक्टर पैडिला। यह जिस बीमारी से जूझ रहा है उसे मडिकल साइंस की दुनिया में CLOVES यानी  कॉन्जेनाइटल लिपोमैटस ओवरग्रोथ विथ वस्कुलर एनोमेलीस कहते हैं।

दुर्भाग्यवश इस सिंड्रोम का कोई इलाज संभव नहीं है। इसलिए डॉक्टर विक्टर का केस बड़ी बारीकी से फॉलो कर रहे हैं। हालांकि विक्टर आम बच्चों की तरह स्कूल जाता है, पढ़ाई करता है, खेलता-कूदता है।

विक्टर की टीचर का कहना है कि क्लास के बाकी बच्चे विक्टर के साथ भी वैसा ही बर्ताव करते हैं जैसा बाकियों के साथ पेश आते हैं। विक्टर के दोस्तों के अलावा उसकी दो बहनें भी खास ख्याल रखती हैं। विक्टर की बड़ी बहन 15 साल की है और दूसरी बहन 5 साल की। विक्टर एक जिंदा दिल बच्चा है और लाइफ में बहुुत कुछ करना चाहता है लेकिन उसके पास शायद समय कम है। उम्मीद है की डाक्टर उसका ईलाज जल्द ढूंढ लेंगे।

No more articles