ये महिला है कमाल की क्योंकि ये महिला एक बार नहीं बल्कि दो बार हुई प्रेग्नेंट वो भी एक ही महीने में, लेकिन इससे भी कमाल की बात तो ये है की इसने बच्चों को जन्म 9 महीने में नहीं बल्कि 32 हफ्तों में दिया है। क्या हुआ आप भी सुनकर चौंक गए ना लेकिन ये सच है।

घटना इंग्लैंड की है जहां ये अजीबो गरीब प्रेग्नेंसी मामला सामने आया है, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। इस प्रेग्नेंसी में दिलचस्प बात यह है थी कि महिला के गर्भ में पहले दो बच्चे पल रहे थे। इसी दौरान वह एक बार फिर से प्रेग्नेंट हो गई। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि 32 सप्ताह तक महिला के गर्भ में तीनों बच्चे पलते रहे।

32 सप्ताह बाद महिला ने तीनों बच्चों को जन्म दिया। कुदरत के इस करिश्मे से भी दंग हैं। डॉक्टरों को कहना है कि यह एक दुर्लभ मामला है। वहीं इस महिला के बारे में जिस किसी को भी पता चल रहा है वे हैरत में पड़ जा रहे हैं। बीबीसी के मुताबिक ब्रिटेन में केंट की रहने वाली जूलिनी ब्रॉड कुछ महीने पहले जब डॉक्टर के पास पहुंची तो उसे पता चला कि वह गर्भवती है। डॉक्टरों ने उसे नियमित जांच के लिए आने की सलाह दी। एक एक महीने बाद महिला को कुछ अजीब सा महसूस हो रहा था। इसके बाद वह दोबारा डॉक्टर के पास गई।

जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि वह दोबारा गर्भवती हो गई है। यह बात किसी के भी समझ में नहीं आ रही थी। डॉक्टर ने बताया कि एक और बच्चा उसके गर्भ में पल रहा है। यानी तीन बच्चे के एक साथ गर्भ में है। डॉक्टर ने जूलिनी को 32 सप्ताह तक अपनी निगरानी में रखा। इसके बाद महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। सबसे अच्छी बात ये है की महिला के सभी बच्चे स्वास्थ्य हैं और विकसित हैं।

No more articles