मां बनने के लिए नही होगी अब महिलाओं में उम्र की सीमा

मां बनने के लिए नही होगी अब महिलाओं में उम्र

मां बनने के लिए नही होगी अब महिलाओं में उम्र की सीमा । वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अब महिलाओं के बंद पीरियड को दोबारा से शुरू कर सकते हैं। इसे बड़ी वैज्ञानिक सफलता माना जा रहा है। उनका दावा है कि कुछ महिलाओं का मेनापॉज हो गया था लेकिन उपचार के बाद फिर से उनका पीरियड शुरू हो गया। अगर वैज्ञानिक इसमें सफल रहते हैं तो फिर मां बनने के लिए महिलओं में उम्र की सीमा समाप्त हो जाएगी। आपको बता दें कि 45 से 55 साल की उम्र की महिलाओं में पीरियड होना बंद हो जाता है, इस अवस्था को ही मेनापॉज कहते हैं।

वैज्ञानिकों का मानना है कि वे महिलाओं में मेनापॉज की अवस्था को पलट सकते हैं। दावा किया गया है कि परीक्षण के दौरान महिलाओं के अंडाशय को पुनर्जीवित किया गया।इसके लिए रक्त उपचार के उसी तरीके को अपनाया गया, जिसका इस्तेमाल आम तौर पर जख्मों को तेजी से भरने के लिए किया जाता है। इसके मुताबिक, रक्त उपचार के बाद कई महिलाओं में पीरियड होना फिर से शुरू हो गया।

1 2
No more articles