आज तक आपने फिल्म देखने के बाद लोगो को प्रेरित होते हुए देखा होगा लेकिन सोचिए जरा अगर कोई मूवी देखकर इस कदर प्रभावित हो जाएं की वो प्रेग्नेंट ही जाएं तो क्या कहेंगे??

जी हां एक 13 साल की लड़की ने फिल्म देखकर गर्भवती होने का दावा किया है। ये बात सुनकर शायद आप चौंक गए होंगे लेकिन ये तो सच है। इस नाबालिग लड़की ने बताया कि तमिल फिल्म ‘कलवानी’ को देखने के बाद वह गर्भवती हो गई।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद चेन्नई की एक अदालत ने सेंसर बोर्ड को समन भेजा है। तमिल फिल्म कलवानी (Kalavani) को दिए गए सर्टिफिकेट पर विवाद तब शुरू हो गया, क्योंकि एक 13 साल की लड़की ने अपनी प्रेग्नेंसी के लिए फिल्म को जिम्मेदार ठहराया है।

चेन्नई कोर्ट ने फिल्म को दिए गए सर्टिफिकेट और कंटेंट पर सवाल उठाए हैं। यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन ए सर्कुनम ने किया था और इसमें विमल और ओविया ने भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये 13 साल की लड़की 10 महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से भाग गई थी।

उसका दावा है कि उसने यह कदम फिल्म ‘कलवानी’ से प्रभावित होकर उठाया था। पुलिस ने पिछले सप्ताह लड़की को ढूंढकर कोर्ट में पेश किया। उसके परेंट्स की ओर से एक बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका लगाई गई थी। कोर्ट ने समन में सेंसर बोर्ड से कई सवाल किए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी ये बात किसी के गले से नहीं उतर रही की कोई लड़की महज मूवी देखकर गर्भवती कैसे हो सकती है।

No more articles