प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इसमें कोई सीमा, कोई दायरा नहीं होता। कुछ लोगों को अपने प्यार की मंजिल मिल जाती है, वहीं कुछ लोगों का छूट जाता है साथ। लोग अपना प्यार पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। अपना प्यार पाने के लिए लोग हर कोशिश करते हैं व सारी हदों को तोड़ डालते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी इस शख्स की है, जिसने प्यार की एक अलग ही मिसाल पेश की है। जिसने समाज के सारे नियम को साइड करते हुए अपने प्यार को हासिल किया।
ताइवान का ये अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाला था लेकिन किसी कारण उस लड़की की मौत हो गई। लेकिन लड़के ने उसी से शादी करने का तय किया और उसके बाद लड़के ने कुछ ऐसा किया जिससे वहां मौजूद हर एक इंसान की आंखों आ निकले। लड़के ने लड़की की राख से शादी कर ली। यही नहीं, लड़की की राख जिस शीशी में रखी गई थी, उसे दुल्हन का लिबास भी पहनाया गया। शादी के बाद लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को विदाई भी दी।

No more articles