आज तक आपने बारात के वापस हो जाने की बहुत वजह सुनी होंगी। लेकिन क्या आपने सुना है की एक रसगुल्ले के कारण से बारात वापस लौट जाए। जी हां, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर सिर्फ एक रसगुल्ले के कारण पूरी बारात वापस लौट गई।

कानपुर देहात के गांव कुरमापुर में उन्नाव के एक गांव से बारात आई थी। शादी के दौरान दूल्हे के मौसेरे भाई मनोज ने प्लेट में दो रसगुल्ले लेने चाहे। लेकिन लड़की पक्ष के किसी व्यक्ति ने उसे 1 ही रसगुल्ला लेने को कहा। इस बात पर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ गया की हाथापाई हो गई।

क्या है पूरा मामला
दरअसल 14 अप्रैल की शाम जब 25 वर्षीय शिवकुमार की बारात आई तो सब कुछ कुशल मंगल था। लेकिन तभी रसगुल्ले के कारण हुए इस झगड़े से शादी ही टूट गई। यह विवाद इतना गहरा गया था कि बाराती और घरातियों में लड़ाई हो गई। इस बीच लड़के पक्ष की ओर से लड़की के पिता के साथ भी गाली गलौज की गई। और जब इस घटना के बारे में लड़की को पता चला तो उसने शादी से ही इंकार कर दिया।

वहीं घटना के बाद स्थानीय पुलिस और गांव के लोगों ने दोनों पक्षों में सुलह करवाने की बहुत कोशिश भी की, लेकिन यह कोशिश नाकाम रही। हालांकि घटना के बाद लड़की के पिता ने दहेज में चार पहिये की गाड़ी ना दिये जाने के कारण शादी टूटने की तहरीर दी है। इस मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

No more articles