माना जाता रहा है कि सेक्स से खुशी मिलती है, किसी पति पत्नी या कपल के बीच में सेक्स तक किया जाता है जब उन में अधिक प्यार व दोनों सेक्स के लिए राजी हो। सेक्स से न सिर्फ रिश्तों में मजबूती आती है बल्कि ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। लेकिन हाल ही में हुए एक सर्वे से पता चला है कि बहुत से महिलाओं में सेक्स के बाद निश्चित तौर पर उदासी की भावना आ जाती है।

इसे भी पढ़िए- सेक्स से करिए परहेज जिएंगे 150 साल

शोधकर्ताओं ने पाया कि सहमति से सेक्स के बाद भी बहुत सी महिलाओं में उदासी का भाव पैदा हो जाता है जो कि एक प्रकार की मनोवैज्ञानिक समस्या है। क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा किए गए एक सर्वे के मुताबिक सेक्स के दौरान चरमसुख, अत्यधिक आनंद की अनुभूति के साथ उदासी भी एक प्रकार का भावनात्मक अभिव्यक्ति है।

इसे भी पढ़िए- अच्छी सैलरी चाहिए तो रोज करें सेक्स!

230 महिलाओं पर किए गए सर्वे में पता चला है कि 46 प्रतिशत महिलाओं ने सेक्स के बाद तनाव और उदासी को महसूस किया है। 5 प्रतिशत महिलाओं में तो इसका असर कई हफ्तों तक रहा। कई महिलाएं तो सेक्स के बाद रोती भी हैं। सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि प्रत्येक महिला के साथ एक न एक बार तो ऐसा अनुभव होता ही है। शोधकर्ताओं ने पाया कि सहमति से सेक्स के बाद भी बहुत सी महिलाएं उदास हो जाती है जो दरअसल एक प्रकार की मनोवैज्ञानिक समस्या है।

No more articles