झुक रहा है सूर्य, जानिए क्यों

झुक रहा है सूर्य, जानिए क्यों , हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक शोध में बड़ा खुलासा करते हुए सूर्य के अपने अक्ष पर झुके होने के रहस्य को सुलझाने का दावा किया है। इसके लिए ‘प्लेनेट नाइन’ को जिम्मेदार माना गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह सौरमंडल के किनारे पर स्थित है। हालांकि, इसे अभी तक देखा नहीं जा सका है। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने इस साल जनवरी में चैनल नाइन के अस्तित्व के बारे में अनुमान लगाया था।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इन परिस्थितियों में सौरमंडल के अन्य ग्रहों को भी खुद को समायोजित करना पड़ता है। यही वजह है कि सूर्य के अनुरूप अन्य ग्रह भी अपनी अक्ष पर कुछ डिग्री तक झुके हुए हैं। प्लेनेट नाइन पृथ्वी से दस गुना ज्यादा ब़डा बताया गया है।

1 2
No more articles