भारत में केरल और तमिलनाडु के जंगलों में बेहद छोटे आकार के मेढकों की चार नई प्रजातियां  पाई गई हैं। ये इतने छोटे हैं कि आपके अंगूठे के नाखून पर बैठ सकते हैं। पिछले लंबे समय से शोधकर्ता पश्चिमी घाट के पास के जंगलों में रिसर्च कर रहे थे। 5 सालों की खोज के बाद पश्चिमी घाट के इन जंगलों में उन्होंने मेढकों की इन नई प्रजातियों का पता लगाया है। बता दें, साल 2006 से अबतक यहां उभयचरों की 100 से ज्यादा नई प्रजातियां मिली हैं।

1 2
No more articles