अगर आपके चेहरे की चर्बी बढ़ गई है और आप इससे काफी परेशान रहते हैं तो आज हम आपको इस चर्बी को कम करने के कुछ उपाय बताते है। जिनकी मदद से आप अपने चेहरे की बढ़ी हुई चर्बी को कम कर सकते हैं। आइए बताते हैं कुछ टिप्स…

चेहरा पतला करने के लिए जरूरी एक्सरसाइज करें। इसके लिए च्यूइंगम चबाने से फायदा होगा। दरअसल, च्यूंइगम चबाने से जबड़ा मजबूत होता है लेकिन इसे इतनी देर तक भी ना चबाएं कि मुंह में दर्द होने लगे।

सबसे पहले तो अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। इसके लिए खूब सारा पानी पिएं, खाने में नमक की मात्रा कम करें, अधिक फल और हरी सब्जियों का सेवन करें। साथ ही शराब से दूर रहें।

चेहरे पर जमा फैट से निजात पाने के लिए फेशियल मसाज एक अच्छा ऑप्शन है। ठोड़ी की त्वचा को कानों तक लेकर जाएं और पांच मिनट तक ऐसा करते रहें। दिन में दो बार करने से फायदा होगा। दरअसल, मसाज करने से रक्त प्रवाह बेहतर होता है और त्वचा टाइट होती है।

अपने होंठों को मछली के आकार का बनाते हुए दोनों दिशाओं में घुमाएं। इसे दस सेकेंड तक करें। ऐसा करने से आपको डबल चिन और चेहरे की चर्बी से छुटकारा मिलता है। गर्दन के क्लॉकवाइज और एंटी क्लॉकवाइज घुमाएं। ये एक आसान एक्सरसाइज है जिसे करने से फेशियल फैट से निजात मिलती है। रोजाना दस बार करने से आराम मिलेगा।

No more articles