प्याज खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। प्याज में बहुत से ऐसे गुण हैं जो जिन्हें आप भी नहीं जानते होंगे। अगर आप प्याज नहीं भी खाते हैं तो आज से ही खाना शुरू कर दे। आइए आज हम आपको प्याज खाने के फायदे बताते हैं…

गर्मियों के मौसम में प्याज खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से लू नहीं लगती लेकिन अगर लू लग जाए तो उसके बाद रोज दो चम्मच इसका रस पीना चाहिए और सीने पर इसके रस की कुछ बूंदों को मलना चाहिए। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

पथरी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए प्याज सटीक उपाय है। इसके लिए प्याज के रस में चीनी मिलाकर पीने से पथरी से निजात मिलती है। आप चाहें तो रोज सुबह खाली पेट इसके रस को पीने से भी पथरी से निजात मिलती है।

अगर बालों के झड़ने से परेशान हैं तो प्याज का रस कारगर है। इसके लिए बालों पर प्याज का रस मलें और कुछ समय बाद धो लें। इससे आपके बाल गिरना बंद हो जाएंगे। सर्दी-जुकाम होने पर प्याज फायदा करता है। इसे गुड़ या शहद के साथ मिलाकर खाने से फायदा होगा।

कब्ज से परेशान रहते हैं तो प्याज का सेवन आपके लिए मददगार हो सकता है। इसके लिए नियमित रूप से प्याज खाएं, फायदा होगा।

No more articles