अगर आप दही नहीं खाते हैं तो आज ही से खाना शुरु कर दीजिए, क्योंकि दही खाने के बहुत फायदे हैं। दही खाने के फायदे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटमिन B6 और विटमिन B12 जैसे पोषक तत्व होते हैं। आइए बताते है दही के फायदे…

कई लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद ही असिडिटी होने लगती है। अगर आपको भी ऐसी ही समस्या है तो खाने के तुरंत बाद या खाने के साथ एक कटोरी सादा दही खाएं। ये दही आपके शरीर का PH बैलेंस बनाए रखेगा। साथ ही पेट में खाने से पैदा हुई गर्मी को कम करेगा। इससे असिडिटी नहीं होगी। खाने के बाद दही खाने से खाना आसानी से पच जाता है।

दही में प्रचूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। यह हड्डियों के विकास में सहायक होता है। साथ ही, दांत और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। इससे मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है।

दही स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ ही सौंदर्य निखारने का भी अच्छा स्रोत है। गर्मियों में अक्सर शरीर पर तेज धूप शरीर पड़ने से त्वचा टैन हो जाती है। ऐसे में दही टैनिंग कम करने के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। इतना ही नहीं दही में बेसन मिलाकर लगाने से भी चेहरे पर चमक आती है।

दही की मलाई को मुंह के छालों पर दिन में दो-तीन बार लगाने से छाले दूर हो जाते हैं। दही और शहद को समान मात्रा में मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से भी मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।

नहाने से पहले बालों में दही से अच्छी मालिश करनी चाहिए। कुछ समय बाद बालों को धो लेने से बालों की खुश्की या रूसी खत्म हो जाती है। हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में फायदा मिलता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है।

No more articles