नजायज़ संबंधों के आरोप में ग्राम सभा ने पति से मुंडवाया महिला का सिर!

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला और उसके पति को घटना की शिकायत करने पर गांव से बाहर निकाल देने और समाजबदर करने की धमकी भी दी गई थी। पीड़ित के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि महिला की 14 साल पहले शादी हुई थी। उसका पड़ोस के गांव के एक आदमी के साथ संबंध था। वो उस आदमी के साथ अपनी बेटी को लेकर भाग गई थी। उसने अपने दो किशोर बेटों को पति के पास ही छोड़ दिया था। एक स्थानीय निवासी के अनुसार जब महिला के प्रेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया तो वो घर वापस आ गई। उसने अपने पति को सबकुछ बता दिया और उसने उसे स्वीकार कर लिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार महिला की घर वापसी के कुछ देर बाद ही सभा ने बैठक की और गांव की बदनामी कराने के कारण उस पर जुर्माना लगाने का फैसला किया। जब किसान जुर्माना नही दे पाया तो सभा ने महिला को जबरन घर से उठवा कर उसके पति से उसके बाल मुंडवा दिए।

1 2
No more articles