दर्पण इस तरह दूर करता है आर्थिक परेशानियां, जानिए

दर्पण इस तरह दूर करता है आर्थिक परेशानियां, जानिए

दर्पण इस तरह दूर करता है आर्थिक परेशानियां, जानिए। हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में तमाम एेसी बातें हैं जो हमारे जीवन के वास्तुशास्त्र का परिणाम तय करती है। चाहे वो हमारे सुबह उठने का तरीका हो या काम निबटाने का अंदाज हो। ये सारे काम करने का तरीका काफी हद तक हमारी जीवनशैली और हमारे भविष्यफल को निर्धारित करता है। अब अगर बात करें दर्पण देखने की तो आप द‌िन में कई बार आप दर्पण के सामने खड़े होकर अपना चेहरा संवारते होंगे।

दर्पण इस तरह दूर करता है आर्थिक परेशानियां, जानिए

लेक‌िन क्या आपने कभी गौर क‌िया है क‌ि आपका दर्पण आपके घर के वास्तु के अनुसार सही है। क्या यह घर के वास्तु को ब‌िगाड़कर आपकी आर्थ‌िक परेशान‌ियों को बढ़ा रहा है या शुभ स्थ‌ित‌ि में होकर धन समृद्ध‌ि में वृद्ध‌ि की ओर ले जा रहा है। दरअसल वास्तु व‌िज्ञान में सद‌ियो से दर्पण का प्रयोग होता आया है। वास्तु वैज्ञान‌िक दर्पण के प्रयोग से घर के वास्तु दोष को दूर करते आए हैं और इसे वास्तु दोष दूर करने वाला महत्वपूर्ण साधन के रूप में मानते हैं। वास्‍तु वैज्ञान‌िक मानते हैं क‌ि  दर्पण के प्रयोग से वास्तु दोष दूर क‌िया जा सकता है तो गलत प्रयोग से वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है ज‌िससे धन और स्वास्‍थ्‍य की बड़ी हान‌ि होती है। इसल‌िए दर्पण के मामले में वास्तु संबंधी गलती से बचना चाह‌िए।

No more articles