पुराने प्रेमी ने ज़ख्मों पर मरहम लगाने के बहाने विवाहिता से इतनी बार सेक्स किया कि वो प्रेग्नेंट हो गई , कपूरथला में महिला को शादी करवाने का झांसा देकर उस से दुष्कर्म करने व गर्भवती करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली कपूरथला की पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कपूरथला के एक गांव की रहने वाली पीड़ित महिला महिला ने थाना कोतवाली को दी अपनी शिकायत में बताया शादी से पहले वह अपने गांव से संबंधित मुख्तयार पुत्र चरन सिंह को जानती थी। उसके ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया तथा उसे तलाक दे दिया था। इसके बाद उसके परिजनों ने दोबारा उसकी उसकी शादी गुरदासपुर में कर दी। वहां भी मुख्तयार सिंह ने आकर उसकी शादीशुदा जिदंगी को तबाह करना शुरू कर दिया जिसके कारण खफा ससुराल पक्ष ने उसे वापस मायके भेज दिया।

मायके आने पर मुख्तयार सिंह ने उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए तथा वह गर्भवती हो गई। मुख्तयार ने उससे शादी नहीं की। थाना कोतवाली कपूरथला की पुलिस ने आरोपी मुख्तयार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए है।

No more articles