नजायज़ संबंधों के आरोप में ग्राम सभा ने पति से मुंडवाया महिला का सिर!

नजायज़ संबंधों के आरोप में ग्राम सभा ने पति से मुंडवाया महिला का सिर!

नजायज़ संबंधों के आरोप में ग्राम सभा ने पति से मुंडवाया महिला का सिर! आज के दौर में देश भले ही आगे बढ़ रहा हो लेकिन आज भी कई जगहों पर अपराध घटित होने पर पुलिस नही बल्कि ग्राम सभा फैसला करती है। हाल ही में एक ग्रम सभा ने एक महिला को गैर-मर्द से रिश्ता रखने के आरोप में ऐसी सजा दी जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर दे।

मामला पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले का है जहां की ग्राम सभा ने एक किसान को अपनी पत्नी का सिर मूंडने के लिए मजबूर किया। किसान की पत्नी पर गैर-मर्द के साथ संबंध बनाने का आरोप था। महिला और उसके परिजनों पर पहले इसके लिए छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जब वो जुर्माना नहीं दे पाए तो महिला के पति को उसका सिर मूंडने के लिए कहा गया।

एक स्थानीय नागरिक के अनुसार जब महिला का परिवार खराब आर्थिक हालत के कारण जुर्माना नहीं चुका पाया तो सभा के कुछ सदस्य जबरदस्ती उसके घर में घुस गए। उन्होंने कहा कि जुर्माना न देने पर महिला का बाल मूंड देंगे। जब उसके पति मिजारुल शेख ने विरोध किया तो उन्होंने उसे धमकाया और मारा और उसे ही उसकी बीवी का सिर मूंडने के लिए मजबूर किया गया।

1 2
No more articles