गैंगरेप कर छात्रा को पेड़ से लटकाया

गैंगरेप कर छात्रा को पेड़ से लटकाया

पड़ोस के लोगों ने काफी खोजबीन भी की, लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चला। सुबह लोगों ने देखा छात्रा पेड़ के सहारे फंदे से लटक रही है। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त हैं। शरीर के विभिन्न हिस्सों में नाखून के खरोच के निशान हैं। लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। खबर पाते ही धुबुलिया थाने की पुलिस पहुंची। फंदे से उतार कर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कुछ लोगों का कहना है कि छात्रा का अपने एक सहपाठी के साथ प्रेम संबंध था। उक्त युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हैवानियत की है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

1 2
No more articles