गैंगरेप कर छात्रा को पेड़ से लटकाया

गैंगरेप कर छात्रा को पेड़ से लटकाया

गैंगरेप कर छात्रा को पेड़ से लटकाया , बलात्कार की घटना दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। कोलकाता के नदिया जिले में धुबुलिया इलाके में गैंगरेप के बाद 11वी कक्षा की नाबालिग छात्रा की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। शुक्रवार की देर रात छात्रा रहस्यमय ढंग से घर से लापता हो गई थी। शनिवार की सुबह घर से कुछ दूर एक पेड़ से फंदे के सहारे लटकते हुए उसका शव मिला। परिवार वालों का आरोप है कि गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई है। मृतका के परिजनों ने उसके एक सहपाठी समेत तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की रात छात्रा घर में अपनी दादी के साथ थी। माता-पिता रिश्तेदार के घर गए थे। देर रात जब दादी की नींद खुली तो देखा वह गायब है। उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी।

1 2
No more articles