कबड्डी प्लेयर से गैंगरेप

कबड्डी प्लेयर से गैंगरेप

कबड्डी प्लेयर से गैंगरेप , मामला चंडीगढ़ के खन्ना शहर का है। यहां महिला कांग्रेस जिला सेक्रेटरी के घर पर पूर्व सरपंच समेत दो लोगों ने पिस्टल दिखाकर एक कबड्डी खिलाड़ी से गैंगरेप किया। जब दोनों आरोपी लड़की से रेप कर रहे थे तो पास के कमरे में महिला कांग्रेस की जिला सेक्रेटरी शहनाज भी मौजूद थी। लड़की चीखने के बावजूद वह उसकी मदद करने के लिए नहीं आई। पीड़ित लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने पटियाला के गांव मालोवाल के पूर्व सरपंच निर्मल सिंह और अवतार सिंह के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर गिरफ्तार लिया है।

वारदात बुधवार को हुई थी, वीरवार को शहनाज समेत तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां शहनाज को न्यायिक हिरासत में भेजा और बाकी दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर दे दिया गया। पीड़िता बटाला की रहने वाली है और चंडीगढ़ के एक स्कूल में 12वीं में पढ़ती है। वह कबड्डी की सर्किल खिलाड़ी भी है। डेढ़ वर्ष पहले उसकी मुलाकात अवतार से हुई थी।

1 2
No more articles