मॉडर्न बेटी से चिढ़े बाप ने किया उसका रेप!

मॉडर्न बेटी से चिढ़े बाप ने किया उसका रेप! भले ही आज के आधुनिक दौर में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हो लेकिन आज भी मुस्लिम महिलाओं को पश्चिमी सभ्यता अपनाने की आजादी नही है। हाल ही में एक पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार करके रख दिया। दरअसल नोर्वे में एक मुस्लिम शख्स को अपनी बेटी का मॉर्डन होना बिल्कुल भी रास नही आया और इसलिए उसने सजा के तौर पर अपनी ही बेटी का बलत्कार कर डाला।

40 साल का यह शख्स नोर्वे के फ्रेड्रीस्टेड में रहता है। उसने अपनी 20 साल की लड़की का बलात्कार किया। उस लड़की ने ही पुलिसवालों को जानकारी दी कि पश्चिमी तौर-तरीके से रहने की वजह से उसके पिता ने सजा के रूप में उसका बलात्कार किया।

इस घटना के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताते हुए कहा कि पिता इस बात से नाराज था कि उसकी लड़की इस्लामिक तौर-तरीकों को नहीं मानती। पुलिस ने बताया कि पिता द्वारा बलात्कार करने के बाद लड़की घर से बाहर की तरफ भागी थी। वहां पर उसे एक डाकिया मिला। लड़की ने उसे सारी बात बता दी। वह डाकिया ही लड़की को पुलिस के पास लेकर गया।

1 2
No more articles