10 महीने की बच्ची से दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेंका। दिल्ली में एक 10 महीने की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। विकासपुरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने दस माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बच्ची को मरा हुआ समझकर उसे झाड़ी में फेंक दिया। सोती हुई बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने बच्ची को झाड़ियों से बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी विजय कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी विजय बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है और वह दिल्ली में रहता है और मजदूरी करता है। पीड़ित परिवार भी इसी जगह काम कर रहे हैं। विजय सोती हुई बच्ची को उठाकर नाले के पास ले गया और वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी ने उसे मरा हुआ समझकर पास की झाड़ियों में फेंक दिया। रात के 12:15 बजे परिजनों ने देखा कि बच्ची गायब है।

1 2
No more articles