ओडिशा में प्रेमी युगल ने की खुदकुशी

ओडिशा में प्रेमी युगल ने की खुदकुशी

ओडिशा में प्रेमी युगल ने की खुदकुशी । ओडिशा के कालाहांडी जिले में दो प्रेमियों ने एक साथ पेड़ से लटक्कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर परेशान चल रहे थे, साथ ही दोनों के परिवार में आए  झगड़े हुआ करते थे। यह मामला कालाहांडी मुख्या से करीब 55 किलोमीटर दूर का है। जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रेमी जोड़े का शव शुक्रवार की सुबह एक पेड़ से लटका मिला। साथ ही उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को संदेह है कि यह घटना कल रात हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के ने आईटीआई में शिक्षा ली थी। जबकि लड़की ने नौंवी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में यह पता चला है कि दोनों का प्रेम-प्रसंग दोनों के परिवार वालों को पसंद नहीं था।

पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय लड़का माली जाति का था जबकि 16 वर्षीय लड़की का संबंध सबर जाति (अनुसूचित जनजाति) से था। यही वजह रही कि दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के विरोध में थे। दोनों ही परिवारों को इस रिश्ते को लेकर आपत्ति थी। दोनों की मौत के बाद मृतक लड़के के पिता टी. नायक ने अपने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

No more articles