‘मेरे घर आई एक नन्ही परी’, यही गाना गुनगुनाएंगें अब हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता। हरभजन की मां ने ये गुड न्यूज़ शेयर करते हुए बताया कि वो दादी बन गई हैं और उनके घर खुशियों की सौगात आई है। हरभजन सिंह पिता बन गए हैं। बुधवार यानी 27 जुलाई को भज्जी की पत्नी गीता बसरा ने लंदन के अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है।

हालांकि अभी तक भज्जी और उनकी पत्नी गीता बसरा ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन अखबार खबर के मुताबिक मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। हरभजन फिलहाल अपनी पत्नी और बेटी के पास लंदन में हैं।

हरभजन और गीता की शादी 29 अक्टूबर 2015 को जलंधर में हुई थी। जून में गीता बसरा की ‘गोदभराई’ भी बड़े धूमधाम से हुई थी।

No more articles