13 साल की बंधक लड़की जब खाना या पानी मांगती तो वो हैवानों की तरह उसका रेप करने लगता , गुरुग्राम के सिटी थाना पुलिस ने फिरोज गांधी कालोनी से 13 वर्षीय छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरणकर्ता ईशु खान को गिरफ्तार कर मंगलवार को भोंडसी जेल भेज दिया है। अपहरणकर्ता ने छात्रा को बंधक बनाकर गाजियाबाद के कौशांबी में छिपा रखा था। आरोपी के पहले भी लूट समेत अन्य मामले दर्ज हैं। फिलहाल जमानत पर चल रहा था।

लड़की को काफी दिनों से खाना भी नहीं दिया गया था। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया और दुष्कर्म की बात सामने आई है। 20 फरवरी को फिरोज गांधी कालोनी से 8 वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल छात्रा का अपहरण गांव बहरा जिला बहराइच यूपी निवासी ईशु खान ने कर लिया था। ईशु खान मदनपुरी में किराये पर रहता था। वह छात्रा के परिवार से पहले से संपर्क में था।

छात्रा के परिजन एक महीने से पुलिस चौकी पटौदी चौक में अगवा होने की शिकायत दी थी। एसएचओ सिटी थाना विक्रम नेहरा ने जांच केस पर गहनता से काम किया और सफलता हासिल की। पुलिस ने छात्रा को कौशांबी के बरामद किया। मौके पर पुलिस ने पाया कि लड़की को बंधक बनाकर रखा हुआ था।

 

No more articles