रॉ एजेंट बन महिला को ब्लैकमेल करने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे

रॉ एजेंट बन महिला को ब्लैकमेल करने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे

रॉ एजेंट बन महिला को ब्लैकमेल करने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे । महिलाओं को परेशान करने के लिए मनचले कोई भी कसर नही छोड़ते। हाल ही में एक शख्स ने एक महिला को परेशान करने का नया तरिका खोज निकाला। यह शख्स अपने आपको रॉ एजेंट बताकर महिला को परेशान करता था। यह शख्स महिला को न केवल भेजता था बल्कि उसकी शादी तोड़ने की धमकी भी देता था।

हालांकि महिला के शिकायत करने के बाद पुलिस ने 35 साल के अभिषेक नामक इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वह कभी खुद को आएएस  अफसर बताता था तो कभी रॉ का एजेंट। उसने पुलिस को बताया कि वह आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ा हुआ है। वही महिला एक प्रतिष्ठित फर्म में काम करती है। उसने बताया कि अभिषेक एक प्रॉजेक्ट के सिलसिले में उसके ऑफिस आया करता था। ऑफिस में ही उनकी जान पहचान हुई।

महिला ने बताया कि उसने किसी तरह महिला का नंबर हासिल करके उसे वक्त-बेवक्त मेसेज भेजने लगा। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि शुरू में तो उसका व्यवहार ठीक था लेकिन जब उसने मेसेज में ज्यादती शुरू कर दी तो महिला ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। यहां तक कि ऑफिस में भी मिलने से मना कर दिया।

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles