अमेरिका के यूनाइटेड एयरलाइंस के हवाई जहाज से जबरन एक व्यक्ति को बाहर निकाले का वीडियो से सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद एयलाइंस की जमकर किरकिरी हो रही है।

वायरल हो रहे इस वीडियो के अनुसार यूनाइटेड एयरलाइंस के स्टॉफ ने एशियाई मूल के एक पैसेंजर को घसीट कर बाहर कर दिया। उसके साथ मारपीट भी की। जबकि यात्री के पास वैध टिकट थी। इसके बावजूद भी एयरलाइंस इस यात्री को यात्रा कराने को राजी नहीं था। इसी दौरान  उसके साथ बदसलूकी की गई। जहाज में बैठे दूसरे यात्रियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

एयरलाइंस का कहना था कि जरूरत से ज्यादा टिकट बुक हो जाने के चलते जहाज में जगह नहीं बची थी। इसलिए उस यात्री को बाहर निकाला गया। यूनाइटेड फ्लाइट संख्या 3411 शिकागो से लाउजविले, केंचुकी जा रही थी।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे जहाज के कर्मचारी पैसेंजर को जोर-जबरदस्ती कर पीठ के बल जहाज से बाहर घसीटते हुए ले जा रहे हैं। इस दौरान उस यात्री के मुंह से खून तक निकल आया।

यूनाइटेड एयरलाइंस के सीईओ ऑस्कर मुनोज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने जहाज से उतरने के एवज में यात्री को 1000 डॉलर हर्जाना देने का वादा किया था। लेकिन वह जबरदस्ती यात्रा करने को उतारू थे। बताया जा रहा है कि यात्री पेशे से डॉक्टर हैं और वह मरीज को देखने के लिए लाउजविले जा रहे थे। इस घटना पर चीनी मीडिया ने गुस्सा जाहिर किया है।

No more articles