16 साल की लड़की पर उसका दिल आ गया, वो घर में घुसा और पीछे से दबोच कर करने लगा… , डबरा शहर थाना क्षेत्र के पाठा गांव में एक युवक ने सोमवार की सुबह 11 बजे घर में अकेली 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर दिया। परिजनों के आने पर किशोरी ने जानकारी दी। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह 11 बजे पाठा गांव की 16 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी, जबकि उसके पिता समेत अन्य परिजन पास के दूसरे गांव में गेहूं की कटाई करने गए थे।

इसी का फायदा उठाकर गांव के सोनू लुहार पुत्र रामेश्वर ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म कर दिया। बाद में किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने गए और रिपोर्ट लिखाई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

No more articles