लड़की का इतनी बार हुआ यौन उत्पीड़न, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह। इस दुनिया में वहशी, दरिंदो की कमी नही है जो लड़कियों को इंसान नही, बल्कि प्रॉडक्ट समझते हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योकि दुनिया भर में रोजाना कई लड़कियों को खरीदा व बेचा जाता है और जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया जाता है। इस दौरान वे कई शारिरिक और मानसिक परेशानियों से गुजरती है।

हम जिस लड़की के बारे में बता रहे है उस लड़की के बारे में पढ़कर आपका दिल दहल जाएगा। दिल्ली से भटककर बिहार के बिहारशरीफ पहुंची एक लड़की के मुताबिक, वह अनाथ थी, उसे एक शख्स ने सड़क से उठाकर पहले पाला। फिर पैसे की खातिर उसने उसे बार डांसर बनाया और फिर जब उसका लालच और बढ़ गया तो लड़की को उसने दिल्ली में कोठे पर बेच दिया।

जहां से बचने के बाद पुलिस ने उसे पटना के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। शारीरिक और मानसिक शोषण होने की वजह से लड़की अजीब बीमारी से जूझ रही है। लड़की के सिर में दर्द की शिकायत है। हॉस्पिटल में वह अपना सिर पकड़कर जोर-जोर से चीखती है। संस्था की केयरटेकर के मुताबिक लड़की के साथ कई बार शारीरिक शोषण हुआ है जिसकी वजह से वे सदमे में है। फिलहाल, लड़की को पटना के पीएमसीएच रैफर किया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

No more articles