बीवी की शरीर की भूख नहीं मिटती थी, इसलिए वो बेचने लगी अपना जिस्म भी ,  इंदौर के खंडवा रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाले युवक ने भंवरकुआं पुलिस को पत्नी के अश्लील फोटो दिखाए और कहा कि इलाके में रहने वाला एक युवक देह व्यापार करवाता है। साथ में एक युवक को पकड़कर लाया था। पति ने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

पत्नी से पूछा तो वह विवाद करके मायके भाग गई। पति और अन्य लोगों का कहना था कि आरोपी कई दिनों से रैकेट चला रहा है। लोगों ने उसकी छानबीन की तो सबूत हाथ आए। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का है। युवक को आरोप लगाकर फंसा दिया गया है। हालांकि आरोपी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

भंवरकुआं पुलिस ने संतोष यादव निवासी नर्मदा नगर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। खंडवा रोड इलाके में रहने वाला एक युवक अपने साथ 20-25 लोगों को लेकर बुधवार रात को भंवरकुआं थाने पहुंचा। उसके साथ संतोष भी था। युवक ने आरोप लगाया कि पकड़ाया आरोपी देह व्यापार का धंधा चलाता है। उसने पत्नी को भी अपने साथ ले लिया। पत्नी के कई वीडियो और फोटो वाट्सएप पर शेयर कर चुका है।

No more articles